January 30, 2026

Coal India Bonus(2023) : आगले हफ्ते कोल इंडिया के लगभग 2.22 लाख कर्मियों को 85000 रुपये राशि का भुगतान हो जायेगा I

कोल इंडिया के लगभग 2.22 लाख कर्मियों को इस वर्ष 85000 रुपये बोनस मिलेगा. नई दिल्ली में सभी प्रमुख कोयला कंपनियों के अधिकारियों और श्रमिक संगठनों के नेताओं की मौजूदगी में एक बैठक आयोजित की गई थी . यूनियन प्रतिनिधि 1.20 लाख रुपये बोनस की मांग कर रहे थे पर कोल इंडिया प्रबंधन 79500 हजार रुपये बोनस देना चाह रहा था. इसका मजदूर यूनियनों के प्रतिनिधियों ने विरोध किया I उनका तर्क था कि कंपनी ने अच्छी कमाई की है. इसका हिस्सा कर्मियों को मिलना चाहिए. अंतत: इस बैठक में यूनियन नेताओं और प्रबंधन के बीच 85,000 रुपए का बोनस दिया जाने का सहमत हो गया I

प्रबंधन ने कहा दुर्गा पूजा के पहले बोनस राशि का भुगतान हो जायेगा I बोनस की यह राशि पिछले वर्ष की बनिस्बत 8500 रुपये ज्यादा है I वहीं कोल इंडिया में कार्यरत ठेका कर्मियों को बोनस एक्ट के तहत राशि दी जायेगी I बैठक की अध्यक्षता कोल इंडिया के निदेशक कार्मिक विनय रंजन ने की.

बैठक में मौजूद पदाधिकारी

निदेशक कार्मिक विनय रंजन के अलावा निदेशक वित्त देवाशीष नंदा, बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता, एमसीएल डीपी केशव राव, सीसीएल डीपी एचएन मिश्र, सीएमपीडीआइएल निदेशक शंकर नागाचारी, एनसीएल निदेशक मनीष कुमार, इसीएल निदेशक अतुल स्वाइन, बीसीसीएल निदेशक कार्मिक मुरली कृष्ण रमैया, एसइसीएल निदेशक देवाशीष आचार्या, डब्ल्यूसीएल निदेशक कार्मिक जयप्रकाश आचार्या, एसइसीसीएल एन बलराम, कोल इंडिया इडी वित्त एनके मेहता मौजूद थे. वहीं यूनियन की ओर से बीएमएस से सुधीर गुर्डे व मजरुल हक अंसारी, एचएमएस से शिवकांत पांडेय, एटक के रमेंद्र कुमार व सीटू से डीडी रामानंदन मौजूद थे.

किस वर्ष कितना बोनस मिला

वर्ष- राशि (रुपये में)

2010 – 17000

2011- 21000

2012- 26000

2013- 31500

2014- 40000

2015- 48500

2016- 54000

2017- 57000

2018- 60500

2019- 64700

2020- 68500

2021- 72500

2022- 76500

अंत ,आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर व कमेंट करे।

यह भी पढ़िये –कोयला कर्मियों को अक्टूबर में बढ़ा हुआ वेतन का भुगतान मिलेगा या नहीं यह संशय की स्थिति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *