( coal India Bonus 2024 ) : 8 अक्टूबर तक कोल इंडिया के कर्मचारियों के खाते में जमा हो सकता है बोनस
देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL), अपने कर्मचारियों को 8 अक्टूबर तक बोनस जमा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, यह बोनस कंपनी द्वारा सालाना वित्तीय प्रदर्शन और कर्मचारियों के योगदान के आधार पर दिया जा रहा है।
कोल इंडिया, हर साल दुर्गा पूजा त्योहार के आसपास बोनस का वितरण करती है, जो कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उनकी वित्तीय सहायता के लिए किया जाता है। और उम्मीद जताई जा रही है कि 8 अक्टूबर तक सभी पात्र कर्मचारियों के खातों में यह राशि जमा हो जाएगी।

यूनियन और प्रबंधन के बीच बातचीत
कोल इंडिया में काम करने वाले कर्मचारियों के बोनस के बारे में निर्णय लेने के लिए कंपनी प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच दिल्ली में रविवार को बैठक में सहमति बनी यूनियनों की ओर से एक लाख रुपए से अधिक बोनस की मांग की गई थी पर काफी जिच के बाद देर रात 93,750 रुपए पर सहमति बनी। जानकार बताते हैं कि यह बेहतर बढ़ोतरी है। इस प्रक्रिया में कर्मचारियों के लाभ को ध्यान में रखते हुए उचित बोनस तय किया जाता है। पिछले सालों में, कंपनी ने अपने कर्मचारियों को उत्सव के अवसरों पर आकर्षक बोनस दिया है,
कर्मचारियों को मिलने वाला बोनस
इस साल बोनस की राशि कोल इंडिया और मजदूर यूनियन के बीच 93,750 रुपए पर सहमति हुई है, पिछले सालों के मुकाबल यह राशि अधिक है। कोल इंडिया के कर्मचारियों को बोनस उनके प्रदर्शन और कंपनी के मुनाफे के आधार पर दिया जाता है, करीब छह घंटे चली बैठक के बाद कोयला कामगारों का 2024 के लिए परफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड (बोनस) तय हो गया है I
निष्कर्ष
कोल इंडिया के लाखों कर्मचारियों के लिए यह बोनस एक बड़ी राहत और खुशी का स्रोत साबित हो सकता है। कंपनी द्वारा 8 अक्टूबर तक बोनस जमा करने की योजना कर्मचारियों में उत्साह पैदा कर रही है I
यह भी पढ़ें – वेस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड ( W.C.L ) और न्यू ईरा हॉस्पिटल व्दारा आयोजित मल्टिस्पेशियालिटी कैम्प I