July 3, 2025

Eye Flu [ Conjunctivitis ] : देश में अचानक क्यों बढ़ने लगे मामले | जानें आंख आने का कारण, उपचार और बचाव का तरीका

Eye Flu [ Conjunctivitis ] :- आंखों में होने वाला एक संक्रमण है। आम लोगों की भाषा में इसे आँख आना भी कहते हैं। महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली और कई अन्य राज्यों में आई फ्लू से पीड़ितों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. यह रोग आंखों को लाल और सूज देता है, जिसके कारण आंखों से विशेष रूप से आंसू आने लगते हैं और दर्द भी होता है। अगर आपको आंखों में संक्रमण जैसे लक्षण महसूस होते हैं |

Eye Flu [ Conjunctivitis ]

Eye Flu [ कंजक्टिवाइटिस ] कैसे होता है ..?

ज्यादातर लोग कंजक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू की चपेट में है। यह किसी को देखने से नहीं बल्कि छूने से फैलता है, सीधे तौर पर तौलिये, चादर आदि के माध्यम से फैल सकती है.। एक बार अपनी आंख छूने के बाद किसी और को छूते हैं तो यह वायरस दूसरे व्यक्ति के हाथ में चिपक जाता है | कंजंक्टिवाइटिस आमतौर पर शीतकालीन और मार्गशीर्ष महीने में होता है और पिकोर्नावायरस , एडेनोवायरस जैसे वायरस संक्रमण के कारण ज्यादातर बच्चों में देखा जाता है | यह चीजें जैसे पॉलेन, धूल, धूम्रपान, या अन्य एलर्जनों से संबंधित हो सकते हैं। इसके अलावा अगर आप पहले से आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो इससे भी आपको आई फ्लू होने का खतरा रहता है |

Eye Flu [ कंजक्टिवाइटिस ] इतनी तेजी से क्यों फैल रही बीमारी..?

विशेषज्ञों के अनुसार, वायु प्रदूषण के बढ़ने से संक्रामक वस्तुओं का संपर्क आँखों से न हटाने से बीमारी आसानी से फैल सकती है | ये कंजक्टाइवाइटिस वायरस विषाणु संक्रमण, जैसे कि कोमन कोल्ड वायरस, अडेनोवायरस, और हेर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस से हो सकती है | इस मौसम में ह्यूमिडिटी की वजह से वायरस को जहां फैलने का मौका मिलता है |

आई फ्लू के लक्षण क्या है ..?

  • आई फ्लू के मरीज के आंखों में लालपन नीचे वाले एरिया में सूजन आना |
  • आँखों में जलन और खुजली होना |
  • पलकों का चिपकना ये आई फ्लू का सबसे आम लक्षण है |
  • आंखों में चुभन आंखों के सफेद भाग पर लाल रंग की झाइयां आने लगे तो ये आई फ्लू के लक्षण है |

आई फ्लू से बचाव…

  • आंखों को छूने से बचें: अपनी आंखों कोबार-बार छूने या रगड़ने से बचें .
  • लेंस की देखभाल: यदि आप कंटैक्ट लेंस पहनते हैं, तो उचित कंटैक्ट लेंस सॉल्यूशन का उपयोग करना .
  • इस मौसम में खुद की आंखों का ख्याल रखने के लिए हाथ से पोंछने की जगह साफ कपड़ा या टिशू का इस्तेमाल करना चाहिए.
  • सफाई नियमित रूप से दरवाजे के हैंडल, और वस्तुएं सफाई करें, जो श्वसन स्राव द्वारा संक्रमित कीटाणुओं को फैलाने से रोके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *