July 3, 2025

पालक पराठा रेसिपी ( हिंदी ) / Palak Paratha Recipie in ( Hindi )

पालक का परांठा एक पौष्टिक व्यंजन है | पालक, गेहु का आटा और अन्य मसाले का उपयोग कर के अपने स्वाद के लिए जाना जाता है | खासतौर पर नाश्ते में या शाम के वक्त चाय के साथ  एकदम सही है और झटपट बन जाता है  और इसे बनाना भी बहुत आसान है | पराठे में पालक के साथ नमक, धनिया, लाल मिर्च, अजवाइन आदि मिलाकर एक गूंथी हुई डोंगी का उपयोग हुआ है जो इसे एक बढ़िया स्वाद देता है | यह बनाने में आसान होता है इस रेसिपी का पालन करके पालक पराठा बनाते हैं

पालक पराठा रेसिपी ( हिंदी ) / Palak Paratha Recipie in ( Hindi )

पालक पराठे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

  1. पालक: 2 कप, बारीक कटा हुआ
  2. गेहूं का आटा: 2 कप
  3. हरी मिर्च: 1-2, बारीक कटी हुई
  4. अदरक: 1 इंच टुकड़ा
  5. लहसुन: 2-3 कलियाँ
  6. गरम मसाला: 1/2 छोटी चम्मच
  7. हल्दी पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
  8. नमक: स्वाद के अनुसार
  9. तेल या घी: पराठे बनाने के लिए
  10. पानी: आटे को गूंथने के लिए आवश्यकतानुसार

विधि :

  • सबसे पहले पालक हरी धनिया को धोकर अच्छे से सूखा लें और उसे बारीक कट लें।  साथ मै हरी मिर्च , लसुन, अदरक, मोठे टुकड़ो में काट ले |
  • एक मिक्सर के छोटी जार में पालक, हरा धनिआ ,हरी मिर्च ,लहसुन, अदरक, बारीक़ पीस के ग्रेवी बना ले | ज्यादा पानी ना डाले |
  • एक बड़े बाउल में एक कप  गेहूं का आटा | 1/2 चम्मच तेल,नमक और पालक के ग्रेवी मिला ले जरूरत अनुसार ही पानी डालें और ठोस गूंध ले |
  • आटे को छोटी बॉल बना लें | 1/2 चम्मच तेल उसकी सतह चिकनी कर ले 10-15 मिनट के लिए ढक दें |
  • एक लोई ले और उसे सूखे आटे से लपटे एक छोटी बॉल बना लें और इसे बेलन की मदद से लच्छा बेल लें |
  • माध्यम आंच गरम तवे पर पालक पराठा रखें और उसे दोनों ओर सेंकें | 1/2 चम्मच तेल दोनों तरफ लगा कर पराठा अच्छी तरह सेक ले |
  • गरम पालक पराठा बटर, चटनी अचार या दही के  साथ सेव करें

पालक पराठे बनाने के लिए कुछ टिप्स और विभिन्न रूपांतरण :

  • पालक कि सही गुणवत्ता : ताजा और हरा पालक बेहतर पराठों के लिए उपयुक्त होता है।
  • आटे को तैयार करने के बाद उसे कुछ समय के लिए ढककर रखें पराठे बनाने में आसानी होती है |
  • पनीर भरकर पालक पराठा: बच्चो को हरी सब्जी पसंद नहीं तो आटे में पानीर, नमक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और गरम मसाला मिलाकर पराठे बना सकते |

पालक पराठे को परोसने की तकनीक :

योगर्ट, अचार और चटनी के साथ परोसने से खासतौर से भूख बढ़ती है और पराठे का स्वाद और भी उत्कृष्ट हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *