July 3, 2025

दांत दर्द के 5 घरेलू उपचार | 5 Home remedy for toothache

दांतों में दर्द (toothache) एक सामान्य जिसमें दांतों और मसूढ़ों के आसपास दर्द या असहजता होती है |  सर्दी में सबसे ज्यादा दांत में दर्द की समस्या और सबसे ज्यादा इसकी परेशानी बच्चों में देखी जाती है | कुछ घरेलू उपचार ( toothache ) से काफी हद तक दांत दर्द से निजात पाई जा सकती है |  इससे आपके दांत का दर्द कुछ समय के लिए दांत दर्द से राहत जाएगी. 

दांत दर्द का 5 घरेलू इलाज | 5 Home remedy for toothache

  1. नींबू का रस :- एक नींबू का रस निकालकर इसे गरम पानी में मिलाएं और इस पानी से कुल्ला करें। नींबू के रस में मौजूद विटामिन सी दांतों के संवेदनशीलता को कम करने में मदद करता है।

2. त्रिफला चूर्ण से करें कुल्ला :- एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर कुल्ला करेंगे, तो भी आपका दांत का दर्द काफी कम हो जाएगा.  

3. तुलसी के पत्ते और कपूर :- तुलसी के प्राकृतिक गुणों से दांतों की सेहत में सुधार हो सकता है | कुछ तुलसी के पत्ते और कपूर कपूर पिसकर लगाने से दांतों के दर्द में आराम मिल सकता है |

4. हल्दी और नमक का पेस्ट :- एक छोटी चम्मच नमक और एक चम्मच हल्दी का पाउडर एक कटोरी मिलाकर, इसे थोड़े से पानी में गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे दांतों के ऊपर लगाएं। इससे दर्द में राहत मिल सकती है।

5. अमरूद के पत्तों का :- अमरूद के पत्ते  दांत दर्द में फायदेमंद साबित होते हैं. अमरूद के पत्ते को गरम पानी में उबालें और इस पानी से कुल्ला करें, यह मसूढ़ों के सूजन और दर्द को कम कर सकता है |

यदि दांतों में दर्द बहुत ज्यादा हो रहा है या लंबे समय तक बना रहता है, तो कृपया नज़दीकी दंत चिकित्सक से परामर्श करें और उचित उपचार का सहारा लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *