Lok Sabha Election Result काउंटिंग व रुझानों के मुताबिक NDA को 292 सीटें मिली है और I.N.D.I.A गठबंधन की झोली में 233 सीटें आ रही हैं इस हिसाब से NDA के पास केंद्र में सरकार बनाने के लिए बहुमत है लेकिन I.N.D.I.A गठबंधन भी सरकार बना सकता है..

लोकसभा चुनाव परिणाम मंगलवार यानी 4 जून को काउंटिंग व रुझानों के मुताबिक NDA को 292 सीटें मिलती नजर आ रही हैं और I.N.D.I.A गठबंधन की झोली में 233 सीटें आ रही हैं अब आप सोच रहे होंगे कि जब बहुमत NDA के पास है तो I.N.D.I.A गठबंधन सरकार कैसे बना सकता है? आइए हम आपको बताते हैं… केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए। अगर I.N.D.I.A गठबंधन को 233 सीटें मिलती हैं तो विपक्षी दलों का गठबंधन बहुमत से मात्र 39 सीटें दूर रहता है। ऐसे में बहुमत पाने के लिए उसे मौजूदा पार्टनर के अलावा भी गठबंधन करना होगा।
ममता बनर्जी दे सकती हैं समर्थन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल हुईं। I.N.D.I.A के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम ममता ने ही प्रस्तावित किया था। कांग्रेस और TMC ने बंगाल में सीट शेयरिंग पर समझौता नहीं करने के कारण अलग-अलग चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। लेकिन ममता दीदी ने कहा कि वह I.N.D.I.A के साथ हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि अगर I.N.D.I.A सरकार बनाने की कोशिश करता है तो तृणमूल कांग्रेस से समर्थन मिल सकता है। TMC पास कुछ 29 सांसद हैं । ममता से समर्थन मिलने के बाद भी I.N.D.I.A गठबंधन को 10 सांसद और चाहिए होंगे।
नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू का मिला साथ तो..

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर I.N.D.I.A नीतीश कुमार को एक अच्छा प्रस्ताव देता है, तो नीतीश की वापसी हो सकती है, क्योंकि नीतीश कुमार ने अब तक चुनाव परिणामों पर कुछ नहीं कहा है। लोकसभा चुनाव में 16 सीटें टीडीपी जीत के अच्छे प्रदर्शन को देखते कांग्रेस TDP के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को अपने पाले में लाने की कोशिश भी कर सकती है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि I.N.D.I.A गठबंधन बिहार में JDU और आंध्र प्रदेश में TDP पार्टी को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर सकता है।
