January 30, 2026

Coal India Bonus (2024) : कोल इंडिया के कर्मियों को लगभग 91,800 रुपये मिल सकता है बोनस I

कोयला कर्मी दुर्गा पूजा पर बोनस की प्रतीक्षा में हैं। बोनस की रकम यूनियन और प्रबंधन की बैठक के बाद निर्धारित होगी। 2023 में 85,000 रुपये बोनस मिला था, 2024 में 91,800 रुपये बोनस मिल सकता है।

कोयला क्षेत्र में अब चर्चा का मुख्य विषय बोनस ही है। कोल सेक्टर का बोनस कोयलांचल में पूजा का सबसे बड़ा आकर्षण है। तीन अक्तूबर से दुर्गापूजा शुरू हो रही है। इसके पहले बोनस को लेकर प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच बैठक संभव है। दुर्गा पूजा के पहले बोनस राशि का भुगतान हो जायेगा I बोनस की यह राशि पिछले वर्ष की बनिस्बत 8500 रुपये ज्यादा है I

फिलहाल बोनस भुगतान को लेकर कोल इंडिया में प्रॉफिट लिंक्ड स्कीम लागू नहीं है। प्रबंधन यूनियन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता से बोनस तय किया जाता है। वैसे इसी साल जून महीने में कोल इंडिया एपेक्स जेसीसी की बैठक में यूनियनों के समक्ष प्रॉफिट लिंक्ड स्कीम का प्रस्ताव कोल इंडिया प्रबंधन ने दिया था। उसके अनुसार 2024 में कोयला कर्मियों को 91,800 रुपए तक बोनस मिल सकता है। हालांकि ट्रेड यूनियन नेताओं ने प्रबंधन के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। यानी इसबार भी प्रबंधन-यूनियन के बीच वार्ता से ही बोनस की राशि तय की जाएगी।

किस वर्ष कितना बोनस मिला

वर्ष- राशि (रुपये में)

2010 – 17000

2011- 21000

2012- 26000

2013- 31500

2014- 40000

2015- 48500

2016- 54000

2017- 57000

2018- 60500

2019- 64700

2020- 68500

2021- 72500

2022- 76500

2023- 85000

अंत ,आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को शेयर व कमेंट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *